{"_id":"62bf3e046c88b678374a6e65","slug":"programme-udhampur-news-jmu263097136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड व तेज गति से चलने वाले यात्री वाहनों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड व तेज गति से चलने वाले यात्री वाहनों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन
रामनगर: थाना दिवस पर मौजूद पुलिस के अधिकारी। थाना दिवस कार्यक्रम में बैठे गांव वासी।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पुलिस ने रामनगर के दिहाड़ी गांव में शुक्रवार को थाना दिवस मनाया। इसमें अतिरिक्त एसपी अनवर उल हक मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा एसडीपीओ रामनगर डॉ. विषम दुबे, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह की मौजूदगी में सरपंचों, पंचों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
लोगों ने कहा कि उधमपुर-रामनगर मार्ग पर चलने वाली बसें रामनगर आने तक दो घंटे लगाती हैं। लेकिन, राउंदमेल तक सवा घंटे में पहुंचती है, जिसके बाद यहां से बस चालक बसों को तेज चलाते हैं, और ओवरलोडिंग भी करते हैं। इससे हादसों का जोखिम बना रहता है। लोगों ने मांग की कि ऐसे यात्री वाहनों पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा रामनगर से रांग बालांध तक चल रहे ऑटो धड़ल्ले ओवरलोडिंग करते हैं और सवारियों से मनमाने पैसे वसूलते हैं। इस पर भी रोक लगाई जाए।
सरपंच स्वर्ण सिंह ने बताया कि दिहाड़ी पंचायत में हेल्थ एंड वैलनेस स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल का निर्माण होना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। पुलिस ने लोगों की समस्याओं का हल निकालने का आश्वासन दिया और लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्हें दुकानों में सीसीटीवी लगाने की सलाह दी गई, जिससे अपराधियों को रोकने में मदद मिल सके।