फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Programme

कवियों ने मुशायरे में बांधा समां

विज्ञापन
Programme
किश्तवाड़। जिले में 52 बटालियन सीआरपीएफ ने मंगलवार को पीडीसी कॉलोनी में किश्तवाड़ के इतिहास, संस्कृति और भौगोलिक विविधता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक सेमिनार एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
विज्ञापन

सेमिनार का उद्घाटन डीसी अशोक कुमार शर्मा ने ब्रिगेडियर प्रणब मिश्रा कमांडर 9 सेक्टर आरआर की उपस्थिति में किया। लेखक केवल कृष्ण शर्मा, प्रो. फैसल मुश्ताक, सुनील भुतियाल पंचायत अधिकारी ने किश्तवाड़ के बारे में व्याख्यान दिए। वहीं, कमांडेंट परमा शिवन ने गणमान्य व्यक्तियों और अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दोपहर के सत्र में डॉ. तारिक तमकीन, रहमत अली रहमत, लोकेश शर्मा, एजाज सिब्त-ए-निशात, अब्दुल सलाम अहसन, जगदीश राज शर्मा दिलगीर किश्तवाड़ी, राजेश चंद्र, एसके सेन, जगदीश राणा उशाक, आदि ने कवि सम्मेलन ‘मुशायरा’ में शामिल थे। कवियों ने समा बांधा और वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन परमा शिवन कमांडेंट के संबोधन से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कवियों, लेखकों को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। अनादि दयाल उप कमांडेट 52 बटालियन सीआरपीएफ ने धन्यवाद ज्ञापन देकर मुशायरे का समापन किया।

फोटो...सीआरपीएफ के सेमीनार एंव कवि सम्मेलन आयोजन के

फोटो...सीआरपीएफ के सेमीनार एंव कवि सम्मेलन आयोजन के- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...सीआरपीएफ के सेमीनार एंव कवि सम्मेलन आयोजन के

फोटो...सीआरपीएफ के सेमीनार एंव कवि सम्मेलन आयोजन के- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed