{"_id":"621a75caedc1206bba62ed2a","slug":"programme-udhampur-news-jmu254665624","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनरों और पोस्टरों से विरासत को किया चित्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनरों और पोस्टरों से विरासत को किया चित्रित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। इतिहास विभाग के सहयोग से गवर्नमेंट महिला कॉलेज के हेरिटेज क्लब ने शनिवार को क्रिमची मंदिर समूह के लिए एक हेरिटेज फील्ड टूर का आयोजन किया। इसमें क्लब के मुख्य संरक्षक एवं कॉलेज प्राचार्या प्रो. मीनू महाजन ने फील्ड विजिटर्स को झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने हमारी सांस्कृतिक पहचान, विरासत, कला, वास्तुकला, ज्ञान, विश्वास, अभिव्यक्ति और परिदृश्य को बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन के लिए क्लब के प्रयासों की सराहना की। साथ ही प्रतिभागियों से स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में स्वेच्छा से योगदान देने की भी अपील की। इस टूर में 70 छात्रों और 10 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने स्मारकों की तस्वीरों को चित्रित करने वाले फ्लेक्स बैनर और पोस्टर, बैनर और प्लेकार्ड पर लिखे नारों को चित्रित किया। और जुलूस के रूप में कॉलेज परिसर से गंतव्य की ओर मार्च किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने आम जागरूकता के लिए हम सब ने यह ठाना है, सबको जागरूक बनाना है, हम सबका अभिमान है ताज, भारत की पहचान है ताज और संरक्षण जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का समापन क्रिमची मंदिरों के क्षेत्र के दौरे के साथ हुआ, जहां प्रो. यश पाल ने छात्रों को इन मंदिरों के इतिहास, कला, वास्तुकला और डिजाइनिंग और डूग्गर के आर्थिक विकास में परिसर द्वारा निभाई गई भूमिका के बारे में जानकारी दी। दौरे का संचालन सुमित शर्मा, मीना गुप्ता, राजिंदर सिंह और मुश्ताक अहमद ने किया।