फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Proclamation

अस्थायी मनरेगा कर्मी सोमवार को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
Proclamation
उधमपुर। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर अस्थायी कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने मंगलवार को बैठक कर आगामी सोमवार को सरकार को जगाने के लिए एक दिवसीय हड़ताल करने की हुंकार भरी है। सुध नहीं लेने पर अनिश्तिकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यह स्थिति मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य सचिन गुप्ता ने स्पष्ट की है।
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों की मंगलवार दोपहर 12 बजे मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने बताया कि अगस्त-सितंबर के बीच मनरेगा के अस्थायी कर्मचारियों ने स्थायी करने व अन्य लंबित मांगों को लेकर एक माह तक हड़ताल की थी। इस दौरान सरकार की ओर से जल्द ही मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। मगर आश्वासन के छह माह बाद भी किसी भी कर्मचारी को स्थायी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक बार फिर से धोखा दिया है। इतना ही नहीं अब वेतन में भी कटौती की जाने लगी है। इससे मनरेगा कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। जेकेएसएसबी की तरफ से रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की जा रही है, लेकिन मनरेगा के संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। अब सरकार को जगाने के लिए सोमवार को एकदिवसीय हड़ताल करने का फैसला लिया है। यदि अब भी मांगों को पूरा नहीं किया तो फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed