फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   problem,water,kistwad

पाडर में पानी की किल्लत, परेशानी सुनाएं तो किसे...

विज्ञापन
problem,water,kistwad
किश्तवाड़। जिले के उपमंडल पाडर में पानी की किल्लत बनी हुई है, जिसे जलशक्ति विभाग हल नहीं कर रहा। एक्सईएन लगातार नदारद चल रहे हैं और उनका कार्यालय कई माह से बंद पड़ा है। ये आरोप सोमवार को पाडर के डीडीसी सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष, सरपंच, पंच, नंबरदार सहित स्थानीय निवासियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए लगाए। प्रदर्शकारियों ने एक घंटे तक एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना दिया। इन सभी लोगों का आरोप है कि कई माह से जलशक्ति विभाग के अधिकारी ड्यूटी पर नहीं आए, वे समस्या किसको बताएं। बीडीसी अध्यक्ष पाडर अर्पण सिंह राणा ने मांग उठाई कि ऐसेे अधिकारी को तुरंत विभाग से बाहर कर देना चाहिए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। कहा कि पूरे पाडर इलाके में पानी का संकट बड़ रहा है, जिसका समाधान नहीं किया जा रहा। इस संबंध में उपराज्यपाल से और डीसी किश्तवाड़ को सूचित किया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की की कि जलशक्ति विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर समस्या हल की जाए। डाडीसी सदस्य हरी कृष्ण ने कहा कि जब भी हम अपनी समस्याओं को अधिकारी के पास लेकर आए तो कार्यालय बंद होता है। अठोली पंचायत में इन दिनों पानी का संकट है, लोगों ने उपराज्यपाल और डीसी से मांग की कि इस संकट से हमें निजात दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed