{"_id":"607f25c48ebc3e8d2f3e7597","slug":"problem-udhampur-news-jmu233866436","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरियाल में तारबंदी करने पर लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरियाल में तारबंदी करने पर लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन
उधमपुर। माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए मियांबाग बरियाल क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को गलत स्थान पर तारबंदी करने का रोष जताया है। वहीं, इसे जल्द हटा कर प्रभावित स्थान के बाहर लगाने की प्रशासन से मांग की है।
लोगों ने बताया कि शहर से सटे मियांबाग के बरियाल क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर तारबंदी की गई है, जिसका स्वागत करते हैं। लेकिन इलाके के जिस स्थान पर कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं वह उनके क्षेत्र से आधा किलोमीटर दूर है, जबकि तारबंदी उनके क्षेत्र में की गई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसलिए मांग है कि जहां कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं वहां पर तारबंदी की जाए।
मामले पर रोष जताते हुए स्थानीय निवासी किरण मेहरा और पवन सिंह ने कहा कि सड़क के जिस स्थान पर तारबंदी होनी चाहिए थी वहां नहीं हुई है। यह तारबंदी डेढ़ किलोमीटर आगे कर दी है जबकि कोरोना संक्रमण के मामले उनके क्षेत्र से आधा किलोमीटर पहले मिले हैं। जहां तारबंदी की गई है उस क्षेत्र के सभी लोगों के टेस्ट भी किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन अब तारबंदी करके उनका भी रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावली से पानी लाने सहित अन्य काम में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसलिए मांग है कि इस तारबंदी को प्रभावित इलाके में ही किया जाए।