फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   problem

हड़ताल के बीच क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं, बेकार बह रहा पानी

विज्ञापन
problem
उधमपुर। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियो की हड़ताल के कारण शहर व ग्रामीण इलाकों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वहीं अब कई स्थानों पर पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने पर पीने का पानी बेकार बह रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पाइपों की मरम्मत का काम भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शहर के दोमेल इलाके में दो दिन से पाइप के क्षतिग्रस्त होने पर पानी बेकार बह रहा है और विभाग इसकी मरम्मत नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन

एक महीने से भी अधिक समय से जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। इसके कारण पानी की सप्लाई के साथ पाइपों व मोटरों की मरम्मत का काम भी प्रभावित हो रहा है। शहर के दोमेल इलाके में करीब दो दिन पहले जलशक्ति विभाग की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई और पीने का पानी बेकार बहने लगा। सोमवार को भी दिन भर पानी बेकार बहता रहा और कोई भी पाइप की मरम्मत के लिए नहीं पहुंचा। इसी तरह से शहर के विभिन्न हिस्सों में पाइपें क्षतिग्रस्त पड़ी है और कोई इनकी मरम्मत को नहीं पहुंच रहा है। एक तरफ शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग पीने के पानी केे तरस रहे हैं और दूसरी तरफ पीने का पानी बेकार बह रहा है। शहरवासियों का कहना है कि जलशक्ति विभाग को पानी की सप्लाई देने के साथ पाइपों की मरम्मत की तरफ भी ध्यान देना होगा। अगर इसी तरह से पानी की सप्लाई प्रभावित होती रही तो पानी की किल्लत और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed