{"_id":"5f6ce0f78ebc3ede2b409eda","slug":"problem-udhampur-news-jmu219378277","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंबल और बट्टलबालियां मेटाडोर स्टैंड में निजी वाहनों का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंबल और बट्टलबालियां मेटाडोर स्टैंड में निजी वाहनों का बोलबाला
विज्ञापन
उधमपुर। सैलां तालाब मेटोडोर स्टैंड पर निजी वाहनों की अवैध पार्किंग से मेटाडोर चालक परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द समस्या से निजात दिलाने की अपील की है।
चालकों को कहना है कि रैंबल और बट्टलबालियां मेटाडोर स्टैंड पर निजी वाहनों के खड़े होने से उन्हें अपने वाहन खडे़ करने में परेशानी हो रही है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। वह पहले से ही कोरोना संकट के कारण काफी आर्थिक नुकसान उठा चुके हैं और अब मेटोडोर स्टैंड पर निजी वाहनों चालकों के कब्जे ने समस्या को बढ़ा दिया है।
यूनियन सदस्य विशाल आनंद ने कहा कि कोरोना संकट से पहले नगर परिषद की ओर से मेटोडोर स्टैंड पर अवैध पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एक बोर्ड लगाकर जुर्माना करने का आदेश दिया था। नगर परिषद व एआरटीओ ने कारवाई करते हुए स्टैंड पर खड़े किए गए कुछ निजी वाहनों को सील भी किया था। इससे उन्हें काफी राहत मिली थी। मगर अब फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्टैंड पर अवैध वाहन लगाने वाले निजी वाहन चालकों को समझाने पर वह झगड़े को उतारू हो जाते हैं। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी कारवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में कदम उठाने की अपील की है।