फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   problem

घोड़ा-पिट्ठू बंद रहने से परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
problem
चोधरी लाल सिंह के संवेधन में पहुचे भवन मार्ग पर काय्र करने वाले मजदूर - फोटो : KATRA
कटड़ा। माता वैष्णो देवी मार्ग पर घोड़ा-पिट्ठू चलाने वाले कर्मचारियों ने सोमवार को लगभग छह घंटे के लिए काम बंद रखा। इससे यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को कटड़ा के योग आश्रम परिसर में पूर्व विधायक चौधरी लाल सिंह ने एक जनसभा की। इस जनसभा में शामिल होने के लिए भवन मार्ग पर घोड़े, पिट्ठू और पालकी चलाने वाले सभी कर्मचारी पहुंचे। इसलिए, उन्होंने सुबह 10 बजे से शाम को लगभग चार बजे तक काम बंद रखा। इन मजदूरों को आशा थी कि लाल सिंह उनकी परेशानियों को सुनेंगे, और उनका समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन

कुछ समय पहले सरकार ने कटड़ा से अर्दकुवारी तक गंडोला (रोपवे) लगाने की बात कही थी। इससे घोड़ा, पिट्ठू चलाने वाले मजदूरों को बेरोजगार होने का खतरा है। अपनी इसी समस्या को लेकर वह डोगरा स्वाभिमान संगठन के प्रमुख लाल सिंह से मिलने गए। इस पर लाल सिंह ने कहा कि श्राइन बोर्ड ने पहले ही हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर रखी है। उसके बाद भवन से भैरो घाटी तक रोपवे भी लगा रखा है। अब यदि कटड़ा से भी रोपवे शुरू किया गया तो हजारों मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब 10 बजे से घोड़ा, पालकी, पिट्ठू, आदि सेवाएं बंद रहने के कारण माता के दर्शन करने कटड़ा आए यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। वे शाम तक कर्मचारियों के काम शुरू करने का इंतजार करते रहे। इस दौरान बहुत से यात्री भवन मार्ग पर परेशानी की हालत में बैठे नजर आए। शाम को करीब चार बजे जब मजदूरों ने काम शुरू किया, तब जाकर यात्रियों को राहत मिली।

चोधरी लाल सिंह के संवेधन में पहुचे भवन मार्ग पर काय्र करने वाले मजदूर

चोधरी लाल सिंह के संवेधन में पहुचे भवन मार्ग पर काय्र करने वाले मजदूर- फोटो : KATRA

चोधरी लाल सिंह के संवेधन में पहुचे भवन मार्ग पर काय्र करने वाले मजदूर

चोधरी लाल सिंह के संवेधन में पहुचे भवन मार्ग पर काय्र करने वाले मजदूर- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed