फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   problem,jammu kashmir,land slide,highway,udhampur

राजमार्ग तो खुला; दुश्वारियां बरकरार, कई वाहन अब भी फंसे

विज्ञापन
problem,jammu kashmir,land slide,highway,udhampur
उधमपुर/रामबन। बारिश के कारण रविवार तड़के बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार दोपहर को खोल दिया गया, लेकिन शाम को रामबन के सेरी में पस्सियां गिरने से इसे फिर बंद करना पड़ा। निर्माण कंपनी ने मलबा हटाने का काम शुरू किया, जो रात तक चलता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद रात नौ बजे इसे बहाल किया गया, जिसके बाद फिर से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। लेकिन बार-बार बंद हो रहे हाईवे से कई वाहन चालक अब भी फंसे हुए हैं। उनका
विज्ञापन

कहना है कि दो दिन से वे फंसे हैं। अगर जल्द उन्हें रवाना नहीं किया गया तो काफी नुकसान का सामना करना पड़ेेगा। सोमवार सुबह पंथयाल इलाके में मलबा हटाने के साथ यहां फंसे ट्रक को मशीनरी की मदद से निकाला। दोपहर करीब दो बजे राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को निकाला। इसके बाद शाम तक जम्मू से श्रीनगर की तरफ वाहन रवाना किए गए। फल, सब्जी और राशन वाले ट्रकों को भी घाटी की तरफ भेजा गया है। मौसम खराब होने के बाद रविवार तड़के फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। रामबन के पंथयाल और डुग्गी पुली में लगातार मलबा गिरने के कारण यहां राशन का ट्रक बीच में फंस गया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को राजमार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। सोमवार सुबह मलबा हटाने के साथ जेसीबी की मदद से ट्रक को निकाला गया। ट्रक के निकलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को शुरू कर दिया गया। सबसे पहले पुलिस ने रामबन के दोनों तरफ फंसे छोटे वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

जब ये वाहन निकल गए तो इसके बाद पुलिस ने उधमपुर में रोके गए छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया। इसके बाद दिन भर घाटी की तरफ वाहन चलते रहे। शाम करीब चार बजे कुछ ट्रकों को भी घाटी की तरफ रवाना किया। फल, सब्जी, राशन व अन्य जरूरत का सामान लेने वाले ट्रकों को ही जाने की अनुमति दी गई है। बाकी ट्रकों को उधमपुर के जखैनी, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड व अन्य कई इलाकों में सुबह से शाम तक को रोक कर रखा गया। सोमवार शाम को फिर से सेरी में भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया, जिसे रात को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबा और ट्रक हटाने के बाद पहले छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद जरूरी सेवाओं वाले ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना किया जा रहा है। मौजूदा समय में वाहन जम्मू से श्रीनगर की तरफ एक तरफ वाहन चलाए जा रहे हैं। सेरी में मलबा गिरा था जिसे हटा दिया गया है और रात नौ बजे से दोबारा वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। सभी वाहन चालकों को एक-एक कर निकाला जा रहा है, जल्द राहत मिलेगी।
-शब्बीर अहमद मलिक, एसएसपी ट्रैफिक, रामबन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed