फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   problem in national highway because of encrochment

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबाड़ियों के अवैध कब्जे

Tue, 19 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
problem in national highway because of encrochment
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबाड़ियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा आदेश भी जारी किए गए हैं। आदेशों के बाद भी कबाड़ियों द्वारा अतिक्रमण जारी है। वहीं प्रशासन अब इन कब्जों को हटाने का मन बना बैठा है।
विज्ञापन


शहर के अंदर बढ़ रहा अतिक्रमण पहले से ही प्रशासन के गले की फांस बना हुआ है। अब शहर के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अतिक्रमण अपनी जड़ फैला रहा है।

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कई जगह स्थानीय कबाड़ियों द्वारा अतिक्रमण की घटनाएं प्रकाश में आई हैं। नव निर्मित राजमार्ग पर रठियान क्षेत्र में एक कबाड़िए द्वारा राजमार्ग के किनारों सहित फुटपाथ पर भी कब्जा कर लिया गया
विज्ञापन

है। कबाड़ी ने धड़ल्लेे से सड़क पर अपना कबाड़ का सामान रखा हुआ है।

स्थानीय निवासियों के विरोध करने के बाद कई बार प्रशासन व पुलिस की टीम कबाड़ी के पास गई। कई बार उसे सड़क से सामान हटाने को भी कहा गया।

पर अपने प्रशासनिक रसूख के कारण कबाड़ी ने अनसुना कर दिया। यही हाल राजमार्ग पर अन्य कबाड़ियों का है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही कारबिल हनुमान मंदिर के निकट कबाडी़ द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा कोर्ट रोड, धार रोड व बट्टलबवलियो क्षेत्र में कबाड़ियों द्वारा अवैध ढंग से कब्जे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अवैध कब्जों के कारण राजमार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस बारे में पूछने पर  तहसीलदार उधमपुर सपना कोतवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह ही कबाड़ियों को जल्द अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए गए हैं।


अगर एक सप्ताह में कब्जे नहीं हटते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों का सामान आधिकारिक तौर पर नष्ट कर दिया जाएगा। दोषियों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed