{"_id":"61ed9f82baf8a11a2535900e","slug":"problem-corona-udhampur-udhampur-news-jmu252483368","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताहांत पाबंदियां : सुबह से रात तक बंद रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताहांत पाबंदियां : सुबह से रात तक बंद रहे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। देविकानगरी में रविवार को संप्ताहांत पाबंदियों के चलते बाजार सुबह से बंद रहे। केवल दूध, दवाई और फल-सब्जी की दुकानें खुलीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने नाके लगाकर बिना कारण घर से निकले लोगों को रोककर वापस भेजा। कई स्थानों पर तारबंदी की गई।
प्रशासन ने शनिवार और रविवार को गैर जरूरी आवाजाही पर प्रतिबंध लागने का आदेश जारी किया था। लेकिन व्यापार मंडल ने शनिवार को दुकानें बंद करने से इंकार कर दिया था। प्रशासन के साथ बैठक कर व्यापार मंडल ने रविवार व सोमवार को दुकानें बंद रखने के लिए सहमति बनाई थी। इसी के चलते रविवार को बाजार में केवल दूध, दवाई, फल, व सब्जी की दुकानें की खुलीं। जबकि बाकी की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रखी गईं। बाजार में पुलिस कर्मी और सीआरपीएफ के जवान ही नजर आए। पुलिस की तरफ से इंदिरा चौक, सलाथिया चौक, सुभाष चौक, वीनस चौक, सैला तालाब चौक व अन्य कई स्थानों पर नाके लगाए गए थे और बाजार पहुंचने वाले लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछ रहे थे। शहर के सलाथिया चौक व चबूतरा बाजार में ज्यादा वाहन चलते नजर आए तो पुलिस ने इन पर रोक लगाने के लिए धार रोड पर तारबंदी कर दी। इसके बाद सभी वाहनों को रोक कर चालकों से पूछताछ की गई। पुलिस के साथ नायब तहसीलदार भी टीम के साथ बाजार का निरीक्षण करते रहे। सुबह व शाम के समय बाजार में सब्जी, फल व दवाई खरीदने के लिए कुछ लोग बाजार में पहुंचे और खरीदारी करने के बाद वापस लौट गए।