{"_id":"684b2d5255437e908c02cf57","slug":"private-school-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124179-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मान्यता प्रमाण पत्र को लेकर निजी स्कूल प्रबंधकों हो रहे प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मान्यता प्रमाण पत्र को लेकर निजी स्कूल प्रबंधकों हो रहे प्रताड़ित
विज्ञापन
- एसोसिएशन ने की समस्या का समाधान करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी उधमपुर।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से वीरवार को पत्रकारवार्ता की गई। इसमें स्कूलों की प्रबंधन कमेटी से जुड़ी सीआईडी वेरीफिकेशन, ऑनलाइन पोर्टल का काम न करना आदि को लेकर पेश आ रही समस्याओं को उजागर किया गया। कहा गया कि मान्यता प्रमाण पत्र को लेकर निजी स्कूल प्रबंधक प्रताड़ित हो रहे हैं।
एसोसिएशन के प्रधान अजय गुप्ता ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से वह लोग स्कूल चला रहे हैं लेकिन मौजूदा समय में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन कमेटी को लेकर सरकार ने सीआईडी वेरीफिकेशन का प्रावधान रखा है जिसको लेकर औपचारिकताएं इतनी कठिन हैं कि कोई भी कमेटी के साथ जुड़ना नहीं चाहता। कमेटी के सदस्यों की वेरीफिकेशन की जिम्मेदारी संबंधित पुलिस थानों की है।
इसलिए उनकी मांग है कि जो मैनेजमेंट कमेटी की सूची वो डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन को देते हैं उसी कमेटी के सदस्यों का सत्यापन विभाग और सीआईडी आपस में देखें। क्योंकि इसकी वजह से कई स्कूलों को मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र हासिल करने में दिक्कतें आ रही हैं। स्कूलों से ऑनलाइन सुविधा पिछले दो महीनों से बंद है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही डायरेक्टर एजुकेशन से एक नोटिस जारी हुआ है कि जो स्कूल जम्मू संभाग में चल रहे हैं, वह अपनी मान्यता की सूची अपने-अपने स्कूल में नोटिस बोर्ड पर लगाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल निदेशक को चाहिए अपने पोर्टल पर हर स्कूल की सूची जारी कर दें। इससे पता लग जाएगा कि कौन से स्कूल को मान्यता है और कौन से स्कूल अवैध तरीके से चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिना मान्यता जो स्कूल चल रहे हैं उस पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जबकि जिन स्कूलों के पास मान्यता है उन्हें ही प्रताड़ित किया जा रहा है।