{"_id":"582b643e4f1c1b56368ff29e","slug":"prevented-many-teachers-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई शिक्षकों का वेतन रोका
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी शिक्षा जोन के जेडईओ प्रीतम दास और उनकी टीम ने जोन के विभिन्न स्कूलों का औचक दौरा किया। इस दौरान दो स्कूल समय से पहले बंद होने के चलते स्कूलों के अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस देने के साथ उनका वेतन भी रोकने के निर्देश जारी कर दिए गए। इसके अलावा एक अन्य स्कूल में एक अध्यापक के गैरहाजिर होने पर उसका वेतन रोका गया।
विज्ञापन
जेडईओ प्रीतम दास ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को चिनैनी जोन के प्राइमरी स्कूल लैड़ी मलास का औचक दौरा किया। करीब साढे़ बारह बजे वह स्कूल पहुंचे, लेकिन स्कूल बंद था। उसके बाद दूसरे स्कूलों में भी गए। कुछ स्कूलों का कार्य जारी था।
विज्ञापन
मिडिल स्कूल राजी में एक अध्यापक गैरहाजिर था। उधर तीन बजे वह लोअर धनास प्राइमरी स्कूल पहुंचे। स्कूल बंद था। तुरंत स्कूल बंद होने और अध्यापक के गैरहाजिर होने पर कारण नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि तीन और स्कूलों में उन्होंने दौरा किया, जहां काम जारी था और अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन