{"_id":"620fea7e03eeb53211728bcf","slug":"press-conference-udhampur-news-jmu2541133137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को जवाबदेह बनाए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को जवाबदेह बनाए प्रशासन
विज्ञापन
उधमपुर: पार्टी चेयरमैन हृषदेव सिंह द्वारा की गई पत्रकार वार्ता.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में अफसर जनता की समस्याओं को हल करने में नाकाम हुए हैं। प्रशासन लोगों की समस्याओं को अनदेखा कर रहा है। लोग बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लेकिन, कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही। यह बात नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने शुक्रवार को उधमपुर में एक प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के सुस्त व उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण जिले के कई गांवों में लोग नदी नालों का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इसके लिए भी उन्हें किलोमीटरों पैदल चलकर जाना पड़ता है। बहुत से ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं है। जहां बिजली पहुंची है, वहां भी कम वोल्टेज की समस्या के कारण रात को लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि जानवरों का चलना भी दूभर है।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभाई हैं। इस कारण कई गांवों में आज तक राशन डिपो स्थापित नहीं हुए हैं। लोग राशन लेने के लिए भी संघर्ष करते हैं। उपराज्यपाल को भी समस्याएं बताई गईं। उनके निर्देश के बावजूद प्रशासन ग्रामीणों की समस्या को हल नहीं करता। इसलिए, डीसी से अपील है कि प्रशासनिक अधिकारियों को जवाबदेह बनाएं, और भ्रष्टों पर सख्त कार्रवाई करें। अगर प्रशासन ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो पार्टी सख्त कदम उठाएगी।