{"_id":"61d73ae4e67bd23ae21501d4","slug":"press-conference-udhampur-news-jmu2513957146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांदर, पंचैरी व भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने को लेकर पंचायत स्तर पर करेंगे प्रदर्शन--बलबंत सिंह मनकोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांदर, पंचैरी व भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने को लेकर पंचायत स्तर पर करेंगे प्रदर्शन--बलबंत सिंह मनकोटिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लांदर, पंचैरी व भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर जल्द पंचायत स्तर पर प्रदर्शनों की एक श्रंखला शुरू की जाएगी। उक्त जानकारी पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने उधमपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि वर्षों से पंचैरी, भमाग व लांदर को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की स्थानीय लोग मांग कर हैं। इन क्षेत्रों को तीन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बांटा गया है, जिसके कारण इन इलाकों के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसलिए, इस क्षेत्र को इकट्ठा कर एक अलग विस क्षेत्र बनाना चाहिए था। लेकिन, 20 सालों में कभी परिसीमन आयोग का गठन नहीं हुआ, जिसके कारण इस क्षेत्र को अलग विस क्षेत्र का दर्जा नहीं मिल पाया।
पूर्व विधायक ने कहा कि अब परिसीमन आयोग गठित हुआ है, और मौजूदा समय में लगभग अंतिम चरण पर हैं। परिसीमन आयोग को भी इस मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, और प्रशासन के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। इसके अलावा इसको लेकर प्रदर्शन भी किए गए हैं, लेकिन इस मामले को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब तक कोई नहीं जानता कि इस क्षेत्र को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जा रहा है अथवा नहीं।
विज्ञापन
इसलिए, 15 दिन पहले पंचैरी में एक बैठक कर फैसला लिया गया था कि अगर इसका निर्णय सार्वजनिक नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। आज भी इस मामले को लेकर पंचैरी-मोंगरी के कई सरपंच, पंच व वरिष्ठ लोगों से उधमपुर कार्यालय में बैठक की गई है। फैसला लिया गया है कि 12 से 16 जनवरी तक उक्त क्षेत्रों का पांच दिवसीय दौरा कर अलग-अलग बैठकें की जाएंगी। इसमें लोगों के साथ मिलकर इस मामले को लेकर हर पंचायत में प्रदर्शन किया जाएगा।