{"_id":"61b24abcdc0d83055307a867","slug":"press-conference-udhampur-news-jmu2495095141","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसाई समुदाय के लोगों ने रखी अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसाई समुदाय के लोगों ने रखी अपनी बात
विज्ञापन
उधमपुर की क्रिश्चन कालोनी में प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखते बिशप
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रामनगर में क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विशेष तौर पर केरल से टीम आई थी, जोकि संगीत से प्रभु यीशु का गुणगान कर रही थी। लेकिन, कुछ लोगों ने अचानक इसका विरोध किया और बिना वजह कई आरोप लगाए। यह बात उधमपुर की क्रिश्चियन कॉलोनी में आयोजित प्रेसवार्ता में बिशप ने कही।
बिशप ने बताया कि हर वर्ष क्रिसमस के उपलक्ष्य में जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूल, कॉलेज, जेल सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं, और विशेष रूप से प्रभु यीशु के जीवनी पर रोशनी डाली जाती है। उनका प्रेम व भाईचारे का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को रामनगर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें 70 से 80 लोग शामिल थे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद लोग अपने घरों को लौट रहे थे कि कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम का विरोध करने लगे। उन्होंने धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप लगाए। कुछ समय के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी बिना सोचे समझे ही कार्यक्रम में शामिल लोगों को हिरासत में ले लिया। उस विवाद के दौरान किसी ने भी उनको अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया। बिशप ने कहा कि इस प्रेस वार्ता के जरिए अपनी बात को रख रहे हैं। यह कार्यक्रम किसी का धर्म परिवर्तन करने के लिए आयोजित नहीं किया था।
विज्ञापन
------
हिंदू जागरण मंच ने किया था विरोध
बुधवार को हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने रामनगर में चल रहे कार्यक्रम का विरोध कर उसे बंद कराया था। मंच ने आरोप लगाया था कि ईसाई समुदाय का यह कार्यक्रम गरीब लोगों को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का है।