फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Prakashotsav

धूमधाम के साथ मनाया श्री गुरू गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
Prakashotsav
ऊधमपुर: किरतन करते हुए रागी, किरतन सुनते हुए संगत - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले भर के गुरुद्वारा साहिबों में रविवार को दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा उधमपुर में मुख्य समागम हुआ। इसमें शहर और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में संगत ने पहुंच कर माथा टेका और शबद कीर्तन सुनकर लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव को लेकर पिछले कई दिनों से विभिन्न गुरुद्वारों में प्रभात फेरियां निकाली जा रही थीं। रविवार को प्रकाशोत्सव के अवसर पर सुबह अखंड पाठ का भोग डाला। इसके बाद सुबह करीब दस बजे शबद कीर्तन शुरू हुआ। लुधियाना से आए जपनीत सिंह के कीर्तन जत्था ने संगत को गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। अमृतसर से आए शिरोमणि कथा वाचक गुरविंद्र सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। संगत को सच्चाई और नेकी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अंत में अरदास कर देश व राज्य की खुशहाली के लिए अरदास की। कार्यक्रम के अंत में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतविंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। अंत में गुरु के लंगर का आयोजन हुआ। इस मौके पर गुरमीत सिंह जोश, प्रधान सिख साहिब सभा उधमपुर सुमेर सिंह खालसा व अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सीमेंट कंपनी के मालिक सुनील कुमार सरोगी को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया।

ऊधमपुर: किरतन करते हुए रागी, किरतन सुनते हुए संगत

ऊधमपुर: किरतन करते हुए रागी, किरतन सुनते हुए संगत- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed