{"_id":"62128a016850b104e92318db","slug":"prabhat-pheri-udhampur-news-jmu254242411","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में निकाली भगवान शिव की प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में निकाली भगवान शिव की प्रभात फेरी
विज्ञापन
रामनगर: भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। शिव मंदिर कमेटी चिगलीचोरी ने रविवार को शिव मंदिर में 22वें वार्षिक भंडारे का आयोजन किया। इसमें विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया, और मंदिर में माथा टेका।
कमेटी के प्रधान मदन गोपाल के नेतृत्व में सुबह सात बजे मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ भजनों का गायन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी नरसिंह महाराज के मंदिर, शीतला माता मंदिर और रामनगर कस्बे का चक्कर लगाकर वापस शिव मंदिर में समाप्त हुई। इसके बाद मंदिर में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डाली।
हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वार्ड 1 के पार्षद जोगिंदर बंगाथिया ने बताया कि लगभग 22 वर्ष पहले जम्मू कश्मीर में बारिश नहीं होती थी। तब स्थानीय लोगों ने भगवान भोले नाथ के मंदिर में कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया। इसके बाद इतनी बारिश हुई कि हर जगह नदी नाले पानी से भर गए। तब से यह परंपरा जारी है। अगर कोई भी भक्त इस मंदिर में सच्चे दिल से कामना करता है तो उसकी इच्छा भोले नाथ पूरी करते हैं।