फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   power cut

बिजली कटौती पर विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
power cut
बिजली कटौती की समस्या को लेकर वीरवार को पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने समर्थकों के साथ पीडीडी दफ्तर के बाहर एक्सईएन का पुतला जलाकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एक्सईएन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक ने एक्सईएन की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से गर्मी का मौसम शुरू हुआ है, तब से बिजली विभाग ने बिजली की कटौती में बढ़ोतरी कर दी है। इसकी वजह से आम आदमी को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शहर हो या गांव लो वोल्टेज समस्या हर जगह है। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कई-कई दिनों तक उसे रिपेयर नहीं किया जाता है। आए दिन लोगों को सड़क पर आना पड़ रहा है। यह परेशानी स्थानीय एक्सईएन की लापरवाही की वजह से झेलनी पड़ रही है। लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति वह गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक्सईएन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बडे़ पैमाने पर सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया है, जिसकी जांच विजिलेंस डिपार्टमेंट से होनी चाहिए, ताकि यह सच्चाई लोगों के सामने लाई जा सके कि एक्सईएन ने एक स्कीम के लिए आए फंड को दूसरी योजना पर क्यों और कैसे खर्च किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां पैसा सरकारी खजाने से निकाला जा चुका है। लेकिन जमीनी स्तर पर पर काम नहीं हुआ है। इस मौके पर पार्षद समनीक भसीन, पार्षद जगदीश कुमार, सरपंच अशोक कुमार, पंच काका राम, पंच हिम्मत सिंह, पंच राज कुमार व जिला के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed