फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Poster making compitition

सोनिका सिंह ने जीता प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
Poster making compitition
उधमपुर: महिला कॉलेज में वर्ल्ड हेल्थ डे पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में गवर्नमेंट महिला कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने अवर प्लैनेट अवर हेल्थ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसायटी, पहली जम्मू-कश्मीर गर्ल्स बटालियन एनसीसी, श्रीनगर और कॉलेज की एनएसएस इकाई के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. मीनू महाजन मुख्यातिथि थीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 28 छात्रों ने भाग लिया और संबंधित विषय पर संदेश उन्मुख पोस्टर बनाए। प्रो. सीमा शर्मा (संगीत विभागाध्यक्ष), डॉ. संजीत कौर (जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष) और प्रो. अश्नी देवी (वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष) निर्णायक मंडल के सदस्य थे। इनके निर्णय के आधार पर सेमेस्टर प्रथम की सोनिका सिंह, सेमेस्टर तृतीय की सहर शकील और सेमेस्टर प्रथम की पल्लवी शर्मा को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। जबकि, सेमेस्टर तृतीय की वैशाली थापा, सेमेस्टर प्रथम की बेवी देवी और सेमेस्टर प्रथम की सीमा कुमारी को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लोगों को संवेदनशील बनाएंगे। हमारे व्यक्तिगत स्वास्थ्य और ग्रह के स्वास्थ्य का आपस में संबंध है। कार्यक्रम का आयोजन रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. केवल कुमार, प्रो. सुमिता राव, प्रो. संजय कुमार और प्रो. शालू जसरोटिया की देखरेख में किया गया था। मौके पर प्रो. परमजीत सिंह, प्रो. संजीव उपाध्याय, प्रो. तानिया महाजन, प्रो. यश कुमार, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed