फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Pooja Devi, Village Dhanu chedai, Beauty Parlour

Udhampur News: स्वयं बनीं आत्मनिर्भर, अब अन्य महिलाओं को दे रहीं प्रशिक्षण

विज्ञापन
Pooja Devi, Village Dhanu chedai, Beauty Parlour
उधमपुर। पूजा देवी, ब्यूटी पार्लर संचालिका
- धनू चढ़ेई गांव की पूजा देवी ने 30 दिन का निशुल्क कोर्स करने के बाद खोला ब्यूटी पार्लर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उधमपुर से प्रशिक्षण हासिल कर धनू चढ़ेई गांव की पूजा देवी ने अपना खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू किया। आज वह आत्मनिर्भरता की राह पर चल रही हैं।
पूजा देवी का कहना है कि पहले वे घरेलू कामकाज में ही व्यस्त रहती थीं। हर आर्थिक जरूरत के लिए परिवार के पुरुष सदस्यों पर निर्भर थी। उन्होंने स्वयं आत्मनिर्भर बनने की ठानी जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपने परिवार की आजीविका में भी हाथ बंटा सके।
विज्ञापन

इसके लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उधमपुर का सहारा मिला। वहां 30 दिन का निशुल्क कोर्स हासिल कर अब पिछले छह महीने से अपना खुद का ब्यूटी पार्लर संचालित कर रही हैं। इससे उनका जीवन बदल गया है। स्वयं के आत्मनिर्भर बनने के अहसास ने उनमें नया जोश भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्रेरित होकर वह अब गांव की अन्य युवतियों को भी ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं। उनका सभी महिलाओं को यही संदेश है कि घर पर बेकार न बैठें। कोई न कोई स्वरोजगार अवश्य करें। सरकार इसके लिए कई तरह की योजनाएं चला रहीं हैं जिनका उन्हें लाभ उठाकर अपना और परिवार का जीवन खुशहाल बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed