फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Poni, Raksha bandhan, Rush in Market

Udhampur News: रक्षाबंधन पर सजे बाजार, खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे खिले

विज्ञापन
Poni, Raksha bandhan, Rush in Market
 राखी की दुकान में खरीदारी करती युवती।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। रक्षाबंधन के अवसर पर दुकानों में चहल-पहल रही। वहीं शनिवार को खरीदारी में तेजी रहने से दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान छाई रही। रक्षाबंधन पर दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। दुकानदारों ने बाजारों में कई प्रकार के स्टाल लगाए थे।

खूबसूरत डिजाइन वाली व आकर्षक राखियां सजाई गई थीं। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के कारण बाजार में दिन भर रौनक रही। मिठाई के अलावा फलों की दुकानों में भी लोग खरीदारी करने पहुंचे। दिन भर मुहूर्त के अनुसार बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। छोटे बच्चे भी अपनी पसंद की लाइटों वाली राखियां अपने माता-पिता के साथ बाजारों में लेने के लिए पहुंचे थे। कई प्रकार के उपहार भी भाइयों द्वारा अपनी बहनों को देने के लिए सजाए गए थे। पतंगबाजी के शौकीनों ने घरों की छत पर चढ़कर पतंगबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed