फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Polluted and inadequate drinking water supply in Nagrota, protest against water supply department

नगरोटा में दूषित और अपर्याप्त पेयजल सप्लाई, विभाग के खिलाफ गरजे लोग

विज्ञापन
Polluted and inadequate drinking water supply in Nagrota, protest against water supply department
दूषित पानी की सप्लाई मिलने पर जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते नगरोटा के लोग - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। दूषित और अपर्याप्त पेयजल सप्लाई के खिलाफ शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगरोटा क्षेत्र के लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जलशक्ति विभाग लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल सप्लाई नहीं दे रहा है। अगर सप्लाई मिल भी रही है तो उसमें पानी दूषित आ रहा है। कई बार दूषित पानी की सप्लाई आने के संबंध में विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर दोपहर 12 बजे लोगों ने सड़क पर उतर आए। जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और स्वच्छ व पेयजल की सप्लाई देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से उनके घरों में दूषित पानी की सप्लाई आ रही है। पानी इतना दूषित आता है कि उसे पीना तो दूर, दूसरे काम में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। लोगों ने कहा कि करीब 40 वर्ष पहले इलाके में पाइप लाइन बिछाई गई थी। कई स्थानों पर अब वह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन उसे आजतक बदला नहीं गया। आज भी पुरानी पाइप लाइन के भरोसे ही पानी सप्लाई किया जा रहा है। पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से कचरा भी पेयजल सप्लाई में आ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि कई महीनों से इलाके में जरूरत अनुसार पेयजल सप्लाई नहीं दी जा रही। सप्ताह में केवल तीन दिन सप्लाई मिल रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। लोगों को अब पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए बावलियों पर जाना पड़ रहा है। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी परेशानी जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने रखी। अधिकारियों ने जल्द परेशानी दूर करने के आश्वासन दिए, लेकिन हुआ कुछ नहीं। ऐसे में लोगों के पास सड़कों पर उतरने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आज तो शांतिपूर्ण तरीके से मांग को जलशक्ति विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। अगर फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो आगामी दिनों में विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed