फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political news

कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित,

विज्ञापन
political news
udhampur main meeting kartey congressi neta summit mangotra - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ नेता सुमित की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें झारखंड चुनाव नतीजों सहित देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मगोत्रा ने कहा कि दो वर्ष में 71 प्रतिशत भाजपा शासित क्षेत्रों का दायरा सिमटकर आज 35 प्रतिशत रह गया है। झारखंड चुनाव के परिणामों ने भी साबित कर दिया है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इसलिए धीरे-धीरे बहुत से प्रदेशों से भाजपा खत्म हो रही है। भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था चौपट है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महंगाई इस कदर बढ़ चुकी है कि वर्तमान में दो वक्त की रोटी का प्रबंध करना भी गरीब आदमी के लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पर भी यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो गई है और अब अपनी नाकामियां छुपाने के लिए जनता का ध्यान अन्य मुद्दों पर भड़काना चाहती है। अन्य वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनता को धर्म व जाति के नाम पपर गुमराह कर देश को अंधेरे की तरफ धकेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed