फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   political news in udhampur

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुआ जबरदस्त विकास : पुरी

विज्ञापन
political news in udhampur
उधमपुर। केंद्र केवल जम्मू-कश्मीर ही नहीं पूरे देश में विकास करवा रही है और विकास तेजी से हो रहा है। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो 370 और 35ए के दौरान प्रदेश का विकास न के बराबर था, लेकिन 2019 में अनुच्छेद 370 और 35ए हटते ही विकास की लहर दौड़ पड़ी। अब पर्यटन को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। यह बातें केंद्रीय हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उधमपुर दौरे के दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1947 के बाद देश के कई प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की। संग्रहालय का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखने में किसी को कोई आपत्ति तो नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्ष के नेता विदेशों में जाकर बयान दे रहे हैं कि भारत में आज भी 38 करोड़ भूखे रहते हैं, जबकि हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री आज भी 80 करोड़ देशवासियों को ड्राई राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। इसको किसी को हवा देने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नए मेडिकल काॅलेज खुल रहे हैं। एम्स की सुविधा मिल रही है। कई नए शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं। अभी कुछ और काम करना बाकी है। चुनाव को लेकर मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि चुनाव हमारे मंत्रालय के अधिकार में नहीं है। जब विधानसभा चुनाव करवाने होंगे तो बताया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर मंत्री ने कहा कि हमारे अमेरिका के साथ बहुत अच्छे संबंध बने हैं और प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान आतंकवाद को लेकर भी बातचीत हो सकती है। इस दौरे से कई राज्यों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी देविका घाट पर पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने देविका परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसी से देविका घाट का सौंदर्यीकरण किया गया है। उधमपुर शहर से संबंधित समस्याओं व मांगों को मंत्री के सामने रखा गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, जिला प्रधान अरुण शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन डाॅ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद कार्यकारी प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा व अन्य कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed