{"_id":"620e94cd5c637d15d62603fc","slug":"politcal-news-udhampur-news-jmu254038022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ, सीआईएसएफ के खाली पदों को भरे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ, सीआईएसएफ के खाली पदों को भरे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जम्मू तवी पुल पर प्रदर्शन कर रहे बीएसएफ, सीआईएसएफ अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि उनसे मिले युवाओं के शिष्टमंडल ने बताया है कि उन्होंने जम्मू में तवी पुल को बंद कर पहले भी कई प्रदर्शन किए हैं लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि जब नौकरियों के लिए युवाओं ने आवेदन किया था तब सरकार ने इन्हें विश्वास दिलाया था कि इनके पद बढ़ाए जाएंगे। जब आवेदन किया तब 1300 पद थे। युवाओं ने बताया उसके बाद सांसद जितेंद्र सिंह के साथ मुलाकात की तो उन्होंने आश्वासन दिलाया कि दो हजार और पद बढ़ाए जाएंगे। यानी लगभग 3300 पद होंगे। लेकिन, परीक्षा व सारा काम होने के बाद सिर्फ 1300 युवाओं को ही नियुक्त किया गया, और दो हजार पद रिक्त पड़े हैं।
पूर्व विधायक ने जम्मू पुलिस लाइन में युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार व प्रशासन इन युवाओं की मांग को पूरा नहीं करेगा, तब तक इस संघर्ष में वह युवाओं के साथ हैं। उनकी अपील है कि सरकार जल्द खाली पड़े दो हजार पदों पर युवाओं की नियुक्ति करे।