फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   polio drop

जिले में पांच वर्ष से छोटे बच्चे आज पीएंगे दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
polio drop
उधमपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रविवार को जिले में इस बार 86168 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 536 बूथ स्थापित किए हैं। पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरूआत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी से होगी, जहां डीसी इंदु कंवल चिब बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन

इस बार जिले में शून्य से पांच वर्ष के 86168 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में 536 टीकाकरण बूथ बनाए गए हैैं। वहीं, जिले में 107 सुपरवाइजरों के साथ 2160 टीकाकरण कर्ता और छह मेडिकल ब्लॉक के पांच जिला मॉनिटर तैनात किए गए हैं। अभियान का पहला चरण तीन दिनों का होगा। इसमें पहले दिन बूथ पर, वहीं दूसरे और तीसरे दिन घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए तैयारियों को स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अंतिम रूप दिया। जिला इम्यूनाइजेशन अधिकारी डॉ. चंद्रकांता ने शनिवार को सभी को निर्देश दिए। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को सुबह नौ बजे अभियान शुरू करने को कहा गया है। वहीं, शाम तक इसकी रिपोर्ट मांगी है। हर वर्ष इस अभियान की शुरूआत जिला अस्पताल से की जाती थी, जहां डीसी बच्चे को खुराक पिलाते थे। लेकिन, इस बार इस अभियान की शुरूआत पीएचसी टिकरी से की जाएगी। डीसी टिकरी पहुंच कर बच्चे को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर इसकी शुरूआत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed