फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   police

आतंकियों-तस्करों पर रहेगी पैनी नजर, जखैनी में मॉडल पुलिस चेक पोस्ट स्थापित

विज्ञापन
police
उधमपुर। उधमपुर से लगभग दो किलोमीटर दूर जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर मॉडल पुलिस चेक पोस्ट स्थापित की गई है। इसमें वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। साथ ही वाहनों के नंबर पढ़ने में सक्षम नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे भी लगाए गए हैं। वीरवार को चेक पोस्ट का उद्घाटन आईजी मुकेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईवे पर आतंकी गतिविधियों सहित हथियारों और नशा तस्करी को रोकने के लिए इस तरह के 11 अन्य चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसमें पुलिस सहित विभिन्न बेल्ट फोर्स के जवानों की तैनाती रहेगी। हाईवे पर विशेष नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उधमपुर में इस तरह की यह पहली चेक पोस्ट है, जो हाईवे की सुरक्षा को लेकर काफी अहम हैं। इससे हथियारों की अवैध सप्लाई और नशा तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले जखैनी चौक पर वाहनों की चेकिंग की जाती थी, लेकिन अब इस मॉडल चेक पोस्ट के स्थापित होने से हाईवे पर होने वाली नशा और मवेशी तस्करी पर काफी हद तक रोक लगेगी। इसके साथ ही आतंकी गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा सकेगी। इस मौके पर डीआईजी सुजीत कुमार सिंह, एसएसपी सरगुन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed