{"_id":"576444fd4f1c1bb26511eb4f","slug":"police-station-built-in-devika-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविका मंदिरों की सुरक्षा को बनाई पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविका मंदिरों की सुरक्षा को बनाई पुलिस चौकी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देविका मंदिर में बुधवार रात को नशे में धुत व्यक्ति द्वारा उत्पात मचाने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया। देविका मंदिर परिसर में पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई, जिसमें तीन पुलिस कर्मियों को 24 घंटे मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
शहर में धार्मिक सौहार्द को बनाए रखने की कवायद में जुटी पुलिस द्वारा साधु समाज और देविका मंदिर कमेटी की मांग पर मंदिर परिसर में चौकी का उद्घाटन एएसपी मोहन लाल कैंथ ने किया। इस अवसर पर एएसपी कैंथ ने कहा कि पुलिस ने लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए देविका में पुलिस चौकी खोली है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी प्रपोजल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लोगों ने देविका में नशेड़ियों के विरोध में कई बार उनसे संपर्क किया है। पुलिस चौकी बनने पर देविका में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सकेगी
विज्ञापन