{"_id":"623385ecd2f58448b02d33df","slug":"police-public-meet-katra-news-jmu25597367","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के सहयोग से मिटेगा अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के सहयोग से मिटेगा अपराध
विज्ञापन
एसएसपी अमित गुप्ता बैठक में संबोधत करते हुए
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। एसएसपी अमित गुप्ता की अध्यक्षता में वीरवार को धर्मनगरी में पुलिस पब्लिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने एसएसपी को भिखारियों की बढ़ती तादात, ऑटो रिक्शाओं को जहां तहां खड़ा कर देना और माता के भक्तों से हेलिकॉप्टर टिकट की जालसाजी उजागर की। साथ ही अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की।
बैठक में कटड़ा के वरिष्ठ नागरिकों के साथ डीडीसी सदस्य, बीडीसी सदस्य, सरपंच व पंच ने विभिन्न मुद्दे पुलिस के समक्ष रखे, जिसमें नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना, जगह-जगह ऑटो खडे़ करना, अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर पाबंदी, यातायात की समस्या को दूर करना और पुलिस व जनता के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाना प्रमुख बातें रहीं। इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया सभी प्रमुख बिंदुओं पर जल्द पुख्ता कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने कहा कि लोगों की परेशानियां दूर करने को लेकर पुलिस हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही अन्य विभागों से भी बात करेगी ताकि लोगों की परेशानियां दूर हो सकें। जनता पुलिस की आंख व कान होती है जिससे पुलिस को कार्य करने में बहुत सहयोग मिलता है। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ नशे के सौदागरों के विरुद्ध जारी कार्रवाई और तेज करने को लेकर जनता का सहयोग मिलते रहना जरूरी है।
विज्ञापन
बैठक में एसपी कटड़ा अमित भसीन, एसडीपीओ कुलजीत सिंह, एसएचओ सुनील शर्मा, डीटीआई जावेद कटारिया, नपा अध्यक्ष विमल इंदु, उपाध्यक्ष अजय बडू, डीडीसी सदस्य कटड़ा व पैंथल निर्मला देवी व राजेंद्र मेंगी, पार्षद रवि नाग, ताराचंद, कटड़ा होटल व रेसत्रां संघ प्रधान राकेश वजीर, अध्यक्ष श्यामलाल केसर, वरिंदर केसर, सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के प्रधान शिवकुमार शर्मा, आदि मौजूद रहे।