फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Police freed 109 cattle from Chinney and Majalata

चिनैनी और मजालता से पुलिस ने मुक्त करवाए 109 मवेशी

विज्ञापन
Police freed 109 cattle from Chinney and Majalata
उधमपुर/चिनैनी। जिला पुलिस ने मवेशी तस्करी का बड़ा प्रयास विफल करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने चिनैनी और मजालता में कारवाई कर 109 मवेशियों को मुक्त करवाने के साथ ही तस्करी के आरोप 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन दिन 156 मवेशियों को मुक्त करवा कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से पुलिस की तरफ से मवेशियों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस ने टिकरी से चिनैनी तक नाके लगा रखे हैं और लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी का परिणाम है कि पुलिस को इसमें लगातार कामयाबी मिल रही है। रविवार रात को पुलिस ने चिनैनी से छह ट्रकों से 74 मवेशी बरामद किए है। एसडीपीओ शफी अहमद जरगर और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने टीम के साथ राजमार्ग पर मोटरशैड के पास नाका लगाया था। इसी दौरान ट्रक (जेके03के-5075, जेके01एएफ-3819, पीबी11सीएल-9600, जेके02बीएफ-1322, जेके19-7597 और जेके02सीजे-1473) को रोका। तलाशी के दौरान छह वाहनों से 74 मवेशी बरामद किए। पुलिस ने उसी समय आशिक हुसैन निवासी चंद्रकोट (रामबन), यासीर अहमद निवासी अनंतनाग, मुनीर अहमद कोकरनाग (अनंतनाग), शब्बीर अहमद निवासी मेत्रा (रामबन), रियाज निवासी भारत नगर (उधमपुर), आसिफ रजा निवासी निवासी अनंतनाग, मोहम्मद अल्ताफ निवासी कंगे (रामबन), रहमत अली निवासी कल्याणपुर, कानाचक (जम्मू), नजीर निवासी कानाचक (जम्मू), रहमत अली कानाचक (जम्मू), मोहम्मद मुबीन निवासी राजगढ़ (रामबन), सैफ अली निवासी कल्याणपुर, कानाचक (जम्मू) और शब्बीर अली निवासी खानपुर (जम्मू) को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने 35 मवेशी मुक्त करवाए है। कुछ लोग पैदल मवेशियों को घाटी की तरफ ले जा रहे थे। मजालता पुलिस ने इनको पकड़ा और इनसे मवेशियों को ले जाने की अनुमति के कागजात दिखाने को कहा, जोकि उनके पास नहीं थे। पुलिस ने उसी समय मवेशियों को कब्जे लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन दिन में जिले में 156 मवेशियों को मुक्त करवाया है। 20 मार्च को पुलिस ने रैंबल और टिकरी से तीन वाहनों से 47 मवेशी बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed