{"_id":"60b290308ebc3eb4e6450dd2","slug":"police-cut-invoices-of-people-roaming-around-in-the-city-unnecessarily-udhampur-news-jmu2362429147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बेवजह घूम रहे लोगों के पुलिस ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बेवजह घूम रहे लोगों के पुलिस ने काटे चालान
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को कोरोना कर्फ्यू सख्ती के साथ लागू किया गया। पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से शाम तक नाके लगा कर रखे। बाजार में केवल दवा और डेयरी की दुकानें ही खुलीं। दूध की दुकानों को सुबह दस बजे बंद कर दिया और दवाई की दुकानें दोपहर तीन बजे तक खुली रही। बिना किसी कारण के पुलिस ने किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों के चालान भी काटे गए। रविवार को भी इसी तरह से सख्ती की जाएगी और बाजार में सुबह सात से दस बजे तक दूध की दुकानें और सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक दवाई की दुकानें खुलेंगी।
हर शनिवार और रविवार को जिले में पूरी तरह से कोराना कर्फ्यू लागू किया जाता है। इस दौरान केवल दूध और दवाई की दुकानों को खोलने की ही अनुमति मिलती है, जबकि किराना, फल, सब्जी की दुकानों को दो दिन पूरी तरह बंद रखा जाता है। शनिवार को सुबह से ही पुलिस ने सख्ती कर रखी थी। सुभाष चौक, एमएच चौक, इंदिरा चौक, सलाथिया चौक, वीनस चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगा कर रखे थे। इस दौरान जो भी बाहर नजर आया तो उसको रोक कर पूछताछ की गई। जो बिना किसी कारण के बाहर निकले थो तो उनके चालान भी काटे गए। कई लोगों को बिना हेलमेट के बाहर निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई और उनको लौटा दिया गया। सख्ती के कारण ही शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से शाम तक वीरानी छाई रही।
दोपहर के तीन बजते ही दवाई की दुकानों को भी बंद कर दिया गया और फिर उसके बाद बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया। पुलिस की तरफ से लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का ख्याल रखने की तरफ भी जागरूक किया जा रहा था। साथ ही चेतावनी दी जा रही थी कि जो भी बिना किसी कारण के बाहर निकलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार को भी इसी तरह से सख्ती की जाएगी और बाजार में सुबह सात से दस बजे तक दूध की दुकानें और सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक दवाई की दुकानें खुलेंगी।