{"_id":"686972f619e19d04e105d8b4","slug":"police-administration-should-taken-action-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-124927-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भगवान शिव की मूर्ति खंडित करने वाले पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भगवान शिव की मूर्ति खंडित करने वाले पर हो कार्रवाई
विज्ञापन
ठाकुर अंग्रेज सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। छोटा मणिमहेश में भगवान शिव की मृर्ति को खंडित करने वाले शरारती तत्वों की निशानदेही करने की मांग मेला कमेटी के चेयरमैन ठाकुर अंग्रेज सिंह ने शनिवार को उठाई। उन्होंने कहा कि जो भी मूर्ति को खंडित करने में शामिल हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
चेयरमैन ने बताया कि छोटा मणिमहेश में हर वर्ष अगस्त में विशाल मेले का आयोजन होता है। एक सप्ताह तक छोटा मणिमहेश में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। श्रद्धालु छोटा मणिमहेश में स्थित झील में पवित्र स्नान कर भगवान शिव के दर्शन करते हैं। मेले में जिला उधमपुर तथा डोडा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि छोटा मणिमहेश में कुछ शरारती तत्वों ने मूर्ति को खंडित किया है।
इस घटना के बाद उन्होंने वहां का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए तथा इसमें जो भी आरोपी शामिल हैं, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे से इस तरह की हरकत कोई ना कर सके।