{"_id":"6200133f8e9a903be16474db","slug":"poiltical-udhampur-news-jmu253314170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों पर साधा निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की तरफ से निकाले गए आदेश से हजारों युवाओं की सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद पर पानी फिर गया है। सरकार ने बिना सोचे-समझे आदेश जारी किया है। अगर सरकार ने अपने आदेश को वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में युवा इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह बातें कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर प्रशासन व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहां की सरकार जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट को एक आर्डर निकालने को कहती है। जिसमें पब्लिक सर्विस कमीशन व पब्लिक सिलेक्शन बोर्ड को 30 अक्तूबर 2019 से पहले जितने भी पद दिए गए उन सभी को रद्द किया जाता है। मई 2015 में जम्मू-कश्मीर के जिन लोगों ने सरकारी पद के लिए आवेदन दाखिल किया था। उनकी लिखित परीक्षा हुई थी। साक्षात्कार भी हो चुका है। यहां तक कि कई पदों के लिए दस्तावेजों की जांच भी हो चुकी है। अब इंतजार था कि कब सरकार सूची निकालेगी और युवाओं को नौकरी मिलेगी। लेकिन छह साल के लंबे इंतजार के बाद एकाएक फरमान जारी किया जाता है। जिससे जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के भविष्य के साथ मजाक किया गया है। उनका कहना है कि अब तक कई लोग जो ओवर एज हो चुके हैं, उनका क्या होगा। उधमपुर के सांसद ने भी युवाओं की इस परेशानी को लेकर कुछ नहीं किया है। कहा सरकार को चेतावनी दी जाती है कि जल्द से जल्द अपना आदेश वापस लें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में कांग्रेस युवाओं के साथ इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगी।