फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pink booth installed in udhampur for women

उधमपुर जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए स्थापित किया पिंक वैक्सीनेशन बूथ

विज्ञापन
pink booth installed in udhampur for women
उधमपुर। शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं और युवतियों को अब कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं व युवतियों के लिए जिला अस्पताल में पिंक वैक्सीनेशन बूथ स्थापित किया है। इस बूथ में अब केवल महिलाओं और युवतियों को ही वैक्सीन लगेगी। डीसी इंदु कंवल चिब ने शुक्रवार को इस पिंक बूथ का उद्घाटन किया और महिलाओं व युवतियों से अपील की कि वह इसका लाभ हासिल करें।
विज्ञापन

करीब पांच महीने से जिला अस्पताल में स्थापित बूथ में महिलाओं और पुरुषों को एक ही स्थान पर वैक्सीन लग रही है। जब वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो महिलाओं और युवतियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष तौर पर नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले महिलाओं को परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने मिलकर पिंक बूथ स्थापित स्थापित किया है। यह बूथ जिला उधमपुर का पहला पिंक बूथ है। दोपहर के समय डीसी इंदु कंवल चिब ने इसका रिबन काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने अंदर जाकर देखा कि स्वास्थ्य विभाग ने इस बूथ को विशेष तौर पर सजाया है। इसके अंदर पर्दे भी पिंक रंग के लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अक्सर वैक्सीन के लिए स्थापित किए बूथ पर देखा जा रहा था कि महिलाओं और युवतियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष तौर पर नवजात को लेकर पहुंचने वाली महिलाओं को। मडिकल सुपरिंटेंडेंट ने इसके लिए सुझाव दिया और इसको स्थापित करने की मंजूरी दी गई। अब महिलाएं और युवतियां बिना किसी परेशानी के पिंक बूथ में वैक्सीन लगवा सकती है। उनकी सभी महिलाओं और युवतियों से अपील है कि वैक्सीन लगवाने के लिए पिंक बूथ पर जरूर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिले में 95 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लग चुकी है। 45 से अधिक आयु वर्ग में करीब 85 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वैक्सीन लगाने का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed