फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Pind Daan done for the peace of the souls of the ancestors

पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान

विज्ञापन
Pind Daan done for the peace of the souls of the ancestors
उधमपुर। पितृपक्ष के मौके पर बुधवार को शहरवासियों ने देविका नदी के तट पर पिंडदान करके अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पितृपक्ष के लिए दोपहर तक देविका नदी के तट पर भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन

पितृपक्ष के लिए सुबह करीब सात बजे से ही देविका नदी के तट पर शहरवासियों का पहुंचना शुरू हो गया था। शहरवासियों ने स्नान करने के बाद विधिवत रूप से पूजन किया और फिर पिंडदान करके पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। देविका नदी के तट के अलावा शहर व आसपास के इलाकों में स्थित बावलियों में भी काफी संख्या में लोग लोग स्नान करने के लिए पहुंचे थे। देविका नदी के तट पर सुबह के समय लोगों की इतनी ज्यादा संख्या बढ़ गई लोगों को बावली में स्नान करने और पिंडदान करने के लिए बारी आने का इंतजार करना पड़ा। पूजन व पिंडदान करने के बाद शहरवासियों ने देविका पर मौजूद जरूरतमंद लोगों में दान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed