{"_id":"68239a3c209978b26708fbbc","slug":"pilgrims-gone-for-haj-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-241-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 31 हज यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने श्रीनगर के लिए किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 31 हज यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने श्रीनगर के लिए किया रवाना
विज्ञापन
हज यात्रियों को रवाना करते जिला उपायुक्त।
किश्तवाड़। हालात सामान्य होने पर मंगलवार को जिला उपायुक्त ने हज यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर हज हाउस श्रीनगर के लिए रवाना किया। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने इस्लामिया फरीदिया एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, किश्तवाड़ से 10 महिलाओं और 21 पुरुषों सहित 31 हज यात्रियों के दल को रवाना किया।
तीर्थ यात्रियों से बातचीत करते हुए उन्होंने उन्हें पवित्र हज करने का अवसर मिलने पर बधाई दी। उन्होंने उन्हें सुरक्षित तीर्थयात्रा की शुभकामनाएं दीं और उनसे जम्मू-कश्मीर की शांति व समृद्धि और लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। हज हाउस श्रीनगर के लिए बसों में रवाना हुए तीर्थ यात्रियों का समूह बुधवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए विमान से रवाना होगा।
इससे पहले उपायुक्त ने सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। हज यात्रियों को विदा करने के अवसर पर एसएसपी नरेश सिंह, इस्लामिया फरीदिया एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट किश्तवाड़ के प्रिंसिपल महमूब काजी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।