फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Photographers Union reaches the final of the Lohri Cup

Udhampur News: लोहड़ी कप के फाइनल में पहुंची फोटोग्राफर यूनियन

विज्ञापन
Photographers Union reaches the final of the Lohri Cup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चल रही लोहड़ी कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच फोटोग्राफर यूनियन और गामी इलेवन की टीमों के बीच हुआ।

टॉस जीतकर गामी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जो टीम को भारी पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फोटोग्राफर यूनियन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज तन्मय शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19 गेंदों में 62 रन बनाए। गामी की ओर से गेंदबाज मुकेश ने एक ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन


इसके जवाब में 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गामी की टीम निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 118 रन ही बना सकी और मैच हार गई। गामी के बल्लेबाज विक्की ने 27 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटोग्राफर यूनियन की ओर से राहुल ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 25 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

शानदार प्रदर्शन के लिए तन्मय शर्मा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस जीत के साथ ही फोटोग्राफर यूनियन की टीम ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed