{"_id":"69b87311580aa318dc03e756","slug":"person-burn-maadi-nala-udhampur-news-c-202-1-udh1009-133708-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसा व्यक्ति, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसा व्यक्ति, रेफर
विज्ञापन
पौनी। माड़ी नाला पंचायत के कलाहाड़ गांव में ॉ50 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान रंगीला सिंह (50) पुत्र हरदीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय रंगीला सिंह अपने घर में अकेले थे। अचानक आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गए।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें घायल अवस्था में पीएचसी पौनी पहुंचाया और उनके परिजन को सूचित किया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
परिजन का कहना है कि घटना के समय रंगीला सिंह घर में अकेले थे और वे किस तरह झुलस गए, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।