{"_id":"6ae0fc2a9af37a78c40d10ae","slug":"shiv-sena-celebrates-merger-day-expresses-outrage-over-farooqs-statement-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-142250-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिवसेना ने विलय दिवस पर मनाया जश्न, फारूक के बयान पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिवसेना ने विलय दिवस पर मनाया जश्न, फारूक के बयान पर जताया रोष
Wed, 28 Oct 2026 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, अखंडता से समझौता बर्दाश्त नहीं
संवाद न्यूूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) की इकाई ने रविवार को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सियाल के नेतृत्व में ''विलय दिवस'' धूमधाम से मनाया और नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
आयोजित कार्यक्रम में संदीप सियाल ने कहा कि 26 अक्टूबर 1947 का दिन जम्मू-कश्मीर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, जब महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसकी एकता व अखंडता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने फारूक अब्दुल्ला के उस कथित बयान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर की रक्षा पाकिस्तान कर रहा है। संदीप सियाल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और माहौल खराब करने वाला बयान बताते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी बयानबाजी नहीं रोकी गई, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा जनआंदोलन करेगी। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता के समर्थन में नारेबाजी की गई। इस मौके पर संजीव कुमार, धरमचंद शर्मा, विशाल वर्मा और नीरज कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।