फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Annual Sports Week begins at Army Public School, Dhar Road

Udhampur News: आर्मी पब्लिक स्कूल धार रोड में वार्षिक खेल सप्ताह का आगाज

Wed, 28 Oct 2026 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Annual Sports Week begins at Army Public School, Dhar Road
पहले दिन ट्रैक-फील्ड स्पर्धाओं में दिखा जोश, विजेता प्रतिभागी सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल, धार रोड में सोमवार को वार्षिक खेल सप्ताह का रंगारंग आगाज हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम वर्क की भावना को बढ़ावा देना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार ने खेल सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सप्ताह के पहले दिन कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने रिले दौड़, स्प्रिंट और कूद प्रतियोगिताओं जैसी ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। खेलकूद के इन रोमांचक मुकाबलों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने ऊर्जावान सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed