फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Courier services and medical stores will be under strict surveillance.

Udhampur News: कूरियर सेवाओं और मेडिकल स्टोरों की होगी कड़ी निगरानी

Wed, 28 Oct 2026 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Courier services and medical stores will be under strict surveillance.
डोडा में नशा तस्करी रोकने के लिए प्रशासन सख्त, स्कूल-कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। डोडा जिले में नशे के बढ़ते खतरे पर अंकुश लगाने और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए प्रशासन ने निगरानी और प्रवर्तन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट कृष्ण लाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिक श्रोत्रिया की सह-अध्यक्षता में डीसी कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नशे की मौजूदा स्थिति और इसके खिलाफ उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में संचालित 13 चिह्नित कूरियर सेवा प्रतिष्ठानों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने के निर्देश दिए, ताकि मादक पदार्थों की अवैध ढुलाई के लिए इनके संभावित दुरुपयोग को रोका जा सके। इसके अलावा, मेडिकल स्टोरों और नशामुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा दवाओं की बिक्री पर कड़ी नजर रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने नायबत और तहसील स्तर पर बनी समितियों को निजी एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रखने और अपनी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

एसएसपी कार्तिक श्रोत्रिया ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस चौकी प्रभारियों को नशा विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कूरियर सेवाओं के जरिए होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या मादक पदार्थों की ढुलाई की सूचना तुरंत पुलिस के साथ साझा की जाए, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों के प्रमुखों को भी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां लगातार आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed