{"_id":"5410a65be49df5e62e8b5fd6d4122c5e","slug":"performance-against-militant-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमलों की चौतरफा निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमलों की चौतरफा निंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 21 Mar 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सलाथिया चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य से अफस्पा को कड़े तरीके से लागू करने की भी मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों के अनुसार कठुआ हमला एक बार से पाकिस्तान की पोल खोल रहा है। जम्मू कश्मीर की मौजूदा सरकार भी आतंकवाद को रोकने में विफल रही है। केंद्र सरकार को भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
आतंकी हमले में शहीद जवानों व सूमो चालक को दस दस लाख रुपये देने की भी मांग की गई। सरपंच सुनील गुडा ने प्रदर्शन के दौरान मसर्रत आलम को रिहा कर सरकार ने पहले ही अपनी मंशा जता दी कि वह आतंकी समर्थक है।
विज्ञापन
जम्मू प्रांत के लोगों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा भी लोगों को गुमराह कर रही है। वहीं, लोक विकास दल ने कठुआ के राजबाग में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ से अपील की कि वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
दल अध्यक्ष विक्रम सलाथिया के अनुसार आतंकियों ने कायरतापूर्ण कार्रवाई की है। पाकिस्तान लगातार आतंकियों की घुसपैठ कराकर हमले करा रहा है। भारत के अंदरूनी हालात को खराब करने की साजिश लगातार जारी है।
उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं रखे जाएं। पाकिस्तान दोगली नीति अपना रहा है। भारत को चाहिए कि वह पाकिस्तान के साथ आरपार की लड़ाई लड़े। दल के अन्य सदस्यों के साथ शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
नेशनल कांफ्रेंस की उधमपुर इकाई ने भी मधु वर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर मुफ्ती सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार सरकार आतंकियों से नरमी बरत रही है। पीडीपी की नीतियों से राज्य में अमन नहीं आ सकता है। जब भी पीडीपी सरकार आई है। लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वोट बटोरने के लिए झूठे वादे किए गए। आतंकवाद के खिलाफ शुरू रही भाजपा भी पीडीपी के साथ मिलकर नरमी बरत रही है। हमले की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा दिए जाने की भी मांग की गई।
रामनगर सिटीजन कौंसिल के प्रधान सुभाष कुडियार ने कहा कि सरकार को आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए। व्यापार मंडल के प्रधान जोगिन्द्र बंगाथिया का कहना था कि कठुआ में आंतकी हमले की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। क्रांति दल के प्रधान संजीव जंडियाल ने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान से बात बंद कर देनी चाहिए।
समाज सेवी राकेश गुप्ता पूर्व म्युनिसिपल कमेटी के प्रधान कुलवीर गुप्ता, स्वर्णकार संघ के प्रधान पप्पू वर्मा ने भी आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
केंद्र सरकार का पुतला फूंका
रामनगर के मुख्य बाजार में पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने पवन देव सिंह की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सरकार का पुतला भी जलाया गया। पवन देव ने कहा कि गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के कारण कठुआ में आतंकी हमला हुआ है।
सरकार बनते ही मसर्रत को रिहा कर दिया गया। इससे आतंकवादियों के हौसले बुलंद हुए हैं। इस अवसर पर पुष्पिंदर सिंह, संजय सिंह, अशोक मलकान, ठाकर दास, राकेश खार्का, अमनदीप सिंह आदि मौजूद थे।