फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Peoples Said, Pakistan Stop the Terror

Udhampur News: सीज फायर का लोगों ने किया स्वागत, बोले-आतंकवाद को यहीं खत्म कर दे पाकिस्तान

विज्ञापन
Peoples Said, Pakistan Stop the Terror
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम होने कई लोगों के चेहरे खिल उठे तो कुछ का यह कहना था कि इस बार आर-पार की लड़ाई हो जानी चाहिए थी ताकि पाकिस्तान में पनप रहा आतंकवाद जड़ से खत्म हो जाता। लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने जो निर्णय लिया है, हम सभी लोग उसका स्वागत करते हैं।
आतंकवाद का जड़ से खात्मा जरूरी है
सीज फायर की हमें खुशी है। लेकिन पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था। प्रधानमंत्री के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। जिस तरह से पाकिस्तान के पाले हुए आतंकवादी आए दिन बेगुनाह लोगों को मारते हैं, अगर आर-पार की जंग हो जाती तो यह बंद हो जाता। आतंकवाद का जड़ से खात्मा जरूरी है।
विज्ञापन

-जितेंद्र वरमानी, प्रधान, व्यापार मंडल
---

भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है



दोनों देशों में जो सीजफायर हुआ है यह बहुत अच्छी बात है। देश में अमन-शांति रहनी चाहिए। पाकिस्तान को भारत ने जो करार जवाब दिया है, उम्मीद है कि पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम लगाएगा। युद्ध विराम दोनों देशों के हित में है। जतिंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

----

जो निर्णय देश हित में हो, हम उसके साथ


अब पाकिस्तान को समझ जाना चाहिए कि आतंकवाद को यही पर खत्म कर दे। सीज फायर खुशी की बात है। यह दोनों देशों के लिए अच्छा है। जो निर्णय देश के हित में हो, हम सब उसके साथ है। सैनिकों ने जो शौर्य दिखाया है। उनके जीते हुए इलाके वापस नहीं देने चाहिए, इससे सेना का मनोबल टूटेगा।

- विशाल खजूरिया, दुकानदार
---
यह फैसला दोनों देशों के नागरिकों के लिए राहत से भरा है। शांति और स्थिरता के लिए यह कदम जरूरी है। खासकर सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राहत है। उम्मीद है कि युद्ध विराम स्थायी साबित होगा और भविष्य में दोनों देशों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देगा।
-जतिंदर अरोड़ा, राज्य उपाध्यक्ष, शिवसेना जम्मू-कश्मीर यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article