फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People took out a rally and gave a message to avoid TB

रैली निकाल कर लोगों को दिया टीबी से बचने का संदेश

विज्ञापन
People took out a rally and gave a message to avoid TB
उधमपुर। विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस जिला मुख्यालय उधमपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एडीसी अशोक कुमार मुख्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टी केसी डोगरा सम्मानित अतिथि थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर कवि राज शर्मा ने क्षय रोग को खत्म करने के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं, जीएनएम पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया। इसमें करीब 60 छात्रों ने हिस्सा लिया। जिला अस्पताल परिसर से शुरू हुई जागरूकता रैली मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक से होते हुए जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। यहां पर महिला कॉलेज की छात्राओं ने गीत, स्किट्स और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को टीबी के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा टीबी मुक्त दावा सर्वेक्षण के लिए उप राष्ट्रीय प्रमाणन पर एनटीईपी प्रदर्शन पर एक वृत्तचित्र भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

इसके लिए मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा एनटीईपी कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र और प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने समाज के साथ-साथ देश से भी इस बीमारी को खत्म करने के लिए लक्षणों, सावधानियों और उपचार के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed