{"_id":"6058dd108ebc3e593b40265d","slug":"people-recognized-the-importance-of-water-conservation-udhampur-news-jmu231903769","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने जाना जल संरक्षण का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने जाना जल संरक्षण का महत्व
विज्ञापन
उधमपुर। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथारिटी (डालसा) की ओर से सोमवार को विश्व जल दिवस पर वार्ड एक के आंगनबाड़ी क्रेंद में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें स्थानीय लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।
डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथारिटी की सचिव एवं सब जज संदीप कौर के दिशानिर्देश में एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि 1982 में विश्व जल दिवस की शुरूआत हुई थी, जिसका उद्देश्य लोगों को जल के महत्व को समझाने के साथ संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इसमें विशेष तौर पर बारिश के पानी के संरक्षण पर भी ध्यान देना है। धरती पर 71 प्रतिशत पानी है, जिसमें से केवल 1.2 प्रतिशत पानी ही पीने के लायक है। एक प्रतिशत पानी के सहारे ही पूरी दुनिया चल रही है।
सभी को समझना होगा कि जल है तो जीवन है। इसलिए जरूरी है कि बारिश के पानी को संरक्षित किया जाए। नदी-नालों को प्रदूषित नहीं होने दिया जाए। लोग नदी व नालों में गंदगी डालना बंद करें। बावलियों को साफ रखना है। लीकेज को तुरंत बंद कर देना चाहिए। घर में पानी को बरबादी नहीं करना है। दिन प्रतिदिन जनसंख्या बढ़ने के साथ ही पानी की जरूरत भी बढ़ रही है। प्राकृतिक जलस्रोत आज भी पहले जितने ही हैं। इसलिए बारिश के पानी के सरंक्षण को लेकर सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे।