{"_id":"68696b849199493f7b0213cb","slug":"pending-development-works-of-school-start-soon-udhampur-news-c-10-jmu1045-653341-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 23 सरकारी स्कूलों में बंद पड़े मरम्मत कार्य फिर से शुरू होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 23 सरकारी स्कूलों में बंद पड़े मरम्मत कार्य फिर से शुरू होंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में वित्त वर्ष 2024-25 के तहत 23 स्कूलों की इमारतों व मरम्मत का बंद पड़ा कार्य फिर से शुरू हो रहा है। इसके लिए 14 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
बता दें कि फंड के अभाव में यह काम काफी समय से बंद पड़े थे। हालांकि जिन स्कूलों में यह निर्माण कार्य चल रहे थे उनमें अधिकांश उधमपुर, चिनैनी, रामनगर जोन में पड़ते हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के बंद पड़े कार्य को शुरू करवाने के लिए फंड उपलब्ध करने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा था।
जिला के दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्रों में खासतौर पर चिनैनी व रामनगर जोन में कई स्कूलों की दशा दयनीय है। जिसको लेकर विभाग की ओर से जिला के 23 स्कूलों को चयनित कर उनकी दशा को बदलने के लिए 2024 में निर्माण कार्य शुरू करवाए गए थे। लेकिन फंड के अभाव के चलते निर्माण कार्य को बीच में ही बंद करना पड़ा था। इसके तहत जिले में स्कूलों की पुरानी इमारतों को डिस्मेंटल कर नई इमारत बनाने के साथ ही अन्य मरम्मत के कार्य करवाने के लिए काम करवाया जा रहा था जो बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
जिन स्कूलों में निर्माण कार्य चल रहे थे उनमें उधमपुर में 12, चिनैनी में छह, रामनगर में पांच स्कूलों में कार्य करवाए जा रहे थे।
कोट...
विभाग की ओर से जिले के 23 स्कूलाें में बंद पड़े निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए 14 करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है। अब स्कूलों में काम शुरू करवा दिए जाएंगे। स्कूलों में निर्माण कार्य को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। मार्च 2026 तक स्कूलों में सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।
- कमल किशोर बड़याल, सीईओ, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी