फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Pending demands should be fulfilled soon

जल्द पूरी की जाएं लंबित मांगें

विज्ञापन
Pending demands should be fulfilled soon
उधमपुर। शिक्षकों को लंबित मांगों को लेकर जेके टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा के प्रमुख सचिव बीके सिंह से श्रीनगर में मिला। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं व लंबित मांगों से अवगत करवा कर जल्द से समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आरईटी योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों के पक्ष में व्यापक स्थानांतरण नीति का प्रावधान किया जाना चाहिए, क्योंकि वे 20 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्कूल में तैनात हैं। कठुआ में जोन मढ़ीन के डीडीओ और जेडइओ डोडा को शक्ति दी जाए, ताकि वेतन नहीं मिलने से परेशान संबंधित शिक्षकों को राहत मिल सके। वहीं, अन्य समस्याओं व मांगों को भी उजागर किया। प्रमुख सचिव ने उन्हें उचित कारवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उक्त डीडीओ के अधिकार जारी कर दिए। शिष्टमंडल में शाम शर्मा, सुकेश खजूरिया, लेख राज परिहार और संदीप शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed