{"_id":"5f6e354f8ebc3e9bd760be58","slug":"paying-guest-house-license-will-now-be-valid-for-three-years-katra-news-jmu2194480177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन वर्ष तक मान्य होगा पेइंग गेस्ट हाउस का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन वर्ष तक मान्य होगा पेइंग गेस्ट हाउस का लाइसेंस
विज्ञापन
कटड़ा में ट्रैवल एजेंटों और होटल मालिकों के साथ बैठक करती पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक नीलम खज?
कटड़ा। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक नीलम खजूरिया ने कहा कि पेइंग गेस्ट हाउस हाउस के लाइसेंस की अवधि अब एक से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रैवल एजेंट के लाइसेंस को भी पांच वर्ष तक मान्यता दी जाएगी। वह शुक्रवार को कटड़ा में ट्रैवल एसोसिएशन और होटल संचालकों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में उन्होंने कहा कि वर्तमान में पेइंग गेस्ट हाउस के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है, जिसमें 10 कमरों से कम वालों पेइंग गेस्ट हाउस का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने होटलों के पंजीकरण के लिए कम से कम कागजी कार्रवाई रखी गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब यहां स्थानीय धार्मिक पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
बैठक के दौरान ट्रैवल एसोसिएशन ने माता वैष्णो देवी के यात्रियों को लखनपुर व मुरी चैक पोस्ट में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश सधोत्रा ने कहा कि वैष्णो देवी यात्रा को सुचारु करने सहित व्यापारी वर्ग की दिक्कतों को दूर किया जाए। पर्यटन विभाग की एक वर्ष की लाइसेंस फीस माफ की जाए और कटड़ा के नए बस अड्डे में पार्क का निर्माण किया जाए। शेर सिंह ने कहा कि यात्रियों के कोविड टेस्ट की समय अवधि को 48 घंटे से बढ़ाकर 96 घंटे या फिर 72 घंटे किया जाए, ताकि यात्री वैष्णो देवी यात्री परेशान न हों।
बैठक में मौजूद कटड़ा नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु ने कहा कि धर्मनगरी के कारोबार से करीब 5 लाख लोग जुड़े हैं। यात्रा न होने से बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। वैष्णो देवी यात्रा में जल्द बढ़ोतरी कर व्यापारी वर्ग की परेशानियां दूर की जाएं। वहीं, बैठक में मौजूद सहायक निदेशक पर्यटन विभाग अंबिका वाली ने कहा कि वैष्णो देवी यात्रा में बढ़ोतरी को लेकर प्रयास किए जाएंगे।